बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » शिक्षा » Up constable vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश में पुलिस के पदों पर निकली 60 हजार भर्ती, आवेदन में बढ़ाई गई 3 साल उम्र, 11 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा……..

Up constable vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश में पुलिस के पदों पर निकली 60 हजार भर्ती, आवेदन में बढ़ाई गई 3 साल उम्र, 11 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा……..

Up constable vacancy 2023 लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में पुलिस के पदों पर सरकार ने भर्तियां निकली है। उत्तर प्रदेश में नौकरी की चाह रखने वाले सभी युवा इन पदों पर आवेदन कर पाएंगे। आवेदक को लेकर उम्र के लिए सियासी गर्मा गर्मी मची हुई थी। अभी-अभी आवेदन को लेकर उम्र के मामले में फैसला आया है। अभ्यर्थियों के लिए उम्र में 3 साल की छूट दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त हो गई है। उन्हें नव वर्ष पर स्वर्णिम अवसर मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर भर्ती-2023 की अधिसूचना जारी कर दी है।

Up constable vacancy

(Up constable vacancy) 400 रुपये निर्धारित किया गया शुल्क

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के पदों पर आवेदन करने के लिए ₹400 का शुल्क निर्धारित किया गया है। 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 होगी।

20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

उत्तर प्रदेश में पुलिस के पदों पर जितनी भी भर्तियां निकली हैं उनमें से 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए। कुल पदों में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ ही आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी व अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम कद 168 सेंटीमीटर तथा महिलाओं का न्यूनतम कद 152 सेंटीमीटर निर्धारित है।

Read more at :- Blast on Israeli embassy(Delhi) : दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पीछे खड़ी पड़े प्लाट में हुआ धमाका, मौके पर पहुंची पूरी टीम……….. – Suryodaya Samachar

उम्र की समय सीमा में दी गई 3 साल की छूट‌

पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्र में छूट की मांग कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उम्र में 3 साल की छूट सरकार के द्वारा दी गई है। अब सभी अभ्यर्थी जिन्हें उम्र की सीमा में छूट की आवश्यकता थी वह आवेदन कर सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बहुत सुनहरा मौका है।

Up constable vacancy

सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार इस नौकरी की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। सभी युवाओं के अंदर पूरा जोश है और वह निश्चित ही अच्छे से तैयारी करके पूरा प्रयास करेंगे कि उन्हें नौकरी मिल जाए।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग