Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news : हसनगंज तहसील क्षेत्र में विकास कार्यो में लूट-खशोट व धांधली भ्रष्टाचार में अधिकारी भी शामिल

Unnao news : हसनगंज तहसील क्षेत्र में विकास कार्यो में लूट-खशोट व धांधली भ्रष्टाचार में अधिकारी भी शामिल   

Unnao news :- उन्नाव के हसनगंज तहसील क्षेत्र में विकास कार्यों में लूट-खसोट और धांधली के आरोप सामने आए हैं, जिसमें भ्रष्टाचार के मामलों में कुछ अधिकारियों की संलिप्तता की भी बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास परियोजनाओं के तहत आने वाले फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा है, और काम की गुणवत्ता में भी कमी देखी जा रही है। क्षेत्र में सड़कों, जल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों में अनियमितता की शिकायतें बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। लोग भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और पारदर्शी तरीके से विकास कार्यों के संचालन की मांग कर रहे हैं।

ग्राम धनामऊ तहसील हसनगंज के ग्राम वासियो ने उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रेरित कर हसनगंज तहसील क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध किया है तहसील क्षेत्र मे ग्राम प्रधान व सचिव अधिकारियो से मिली भगत कर सारे विकास कार्यो लूट-खशोट विकास धांधली कर पैसो का बन्दर बाट कर लिया है जिससे आवास शौचालय बिजली सौर ऊर्जा सड़क पानी नाला साफ सफाई अन्य विकास कार्य नही किया गया है बल्कि विकास दिखाकर पैसे का लूट किया गया जिसे गाँव वासी विकास कार्य न होने पर लिखित शिकायत की लेकिन इनके अधिकारियो द्वारा शिकायती पत्र ठंडे बस्ते मे डाल चिरनिद्र में सोये रहते है।

Gandhi Jayanti 2024: बापू की विरासत का सम्मान करने के लिए स्कूल गतिविधियों की सूची… – Suryodaya samachar

शिकायत लेकर जाने पर भगा दिया जाता है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी मिलकर लूट मचाये हुए है भ्रष्टाचार का बोलबाला है।शिकायत सुनते नही धांधली बहुत कर रहे है।भ्रष्टाचार इस कदर किये है कि विकास कार्यो में जैसे खम्बे की की ईट्रीगं लाईट और आवास में और गौशाल में और मरघट में सरकारी स्कूलो की टाईल्स और रोड्स सडक और खंणनजा में और अन्य कहीं ना कहीं रास्ते में गड्डढा-मड्डा तो अलग ही समस्याए है लेकिन कोई जांच नहीं की जा रही है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/gandhi-jayanti-2024-list-of-school-activities-to-honor-bapus-legacy/

अधिकारी भी उसमें सम्मिलित है। लोगों का कहना है सरकार भ्रष्टाचार मामले में जांच कराए और सही से और जनता को रिपोर्ट दिखाई जाए भ्रष्टाचारयो पर सरकार का ग्राम वासियो ने ध्यान दिलाते हुए जांच करने की मांग किया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग