Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news : परियर में होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद, गांव में PAC तैनात………

Unnao news : परियर में होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद, गांव में PAC तैनात………

(Unnao news) परियर। होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद तनाव के चलते गांव में पीएसी तैनात है। सफीपुर कोतवाली के बरहली गांव में होलिका दहन के स्थान पर होली जलाने को लेकर कुछ लोगों ने होलिका दहन से दो दिन पहले पानी भर दिया था। इसपर गांव के लोगों होलिका दहन के लिए पचास मीटर दूर मस्जिद तिराहा पर होलिका दहन किया। इसपर गांव के बब्बू और हमीद ने कई अन्य लोगों को साथ होलिका दहन का विरोध किया था। मामला तूल पकड़ते ही सीओ ऋषिकांत शुक्ला और कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने पहुंचे और दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला शांत कराया था। मंगलवार शाम एसडीएम ने भी गांव पहुंच हालात देखे थे। बुधवार को गांव के बाहर पीएसी तैनात कर दी है।

(Unnao news) गले मिलकर दी होली की बधाई……..

नगर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाग टोलियों ने ढोलक की थाप और झींका-मंजीरा की धुन पर परंपरागत फाग गीत गाए तो लोग झूम उठे। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर गले मिले और होली पर्व की बधाई दी। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने भी होली मिलन में सहभाग किया।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- Suryodayasamachar.in

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग