बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » लाइफस्टाइल » True lines :- नौ दिन पूजा मात को……..

True lines :- नौ दिन पूजा मात को……..

नौ दिन पूजा मात को,

अब रहे गजब ढाय ।

दानव बन मदिरा पियें,

माँ को फिर गरियांय ।।

फूंक कर दशकंधर को,

मना रहे सब हर्ष ।

रावण जो यम विजेता,

जी जाता हर वर्ष ।।

रावण आग लगाए के,

दारू रहे चढ़ाय ।

भूलें भगवन राम को,

रावण वेश बनाय ।।

रावण रावण जलाये,

फिर भी रावण शेष ।

यहां वहां रावण फिरें,

धरें राम का वेष ।।

पुतला रावण जल गया,

मिटे न मन के राग ।

मन पावन जब तक नहीं,

छूटें कैसे दाग ।।

suryodayasamachar.in

ज्ञान प्रकाश गौड़

देवगांव सफीपुर

उन्नाव उत्तर प्रदेश

9936385739

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग