Home » बिहार » शिवहर » भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक: शिवहर में भू अर्जन कार्यालय का लिपिक 70 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक: शिवहर में भू अर्जन कार्यालय का लिपिक 70 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक:  जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव को बुधवार को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी रेलवे द्वारा अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा भुगतान के एवज में रिश्वत लेने के मामले में हुई।

विजिलेंस टीम ने कार्यालय में मारा छापा

यह कार्रवाई पटना निगरानी विभाग की विशेष टीम द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व डीएसपी सुजीत कुमार सागर कर रहे थे। कार्रवाई सुबह कार्यालय खुलते ही की गई जब आरोपी लिपिक पप्पू कुमार तिवारी नामक व्यक्ति से रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था।

शिकायतकर्ता पप्पू तिवारी ने आरोप लगाया था कि रेलवे द्वारा अधिग्रहण की गई 25 डिसमिल जमीन के मुआवजा (लगभग 35 लाख रुपए) के भुगतान के लिए लिपिक द्वारा 2% यानी 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

डीएसपी का बयान: लिपिक अकेला नहीं, और भी लोग घेरे में

डीएसपी सागर ने बताया कि इतनी बड़ी रकम एक लिपिक अकेले नहीं ले सकता। प्रथम दृष्टया कई अन्य अधिकारी, अमीन और वरीय कर्मियों की संलिप्तता नजर आ रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से जिला अतिथि गृह में घंटों पूछताछ की गई है। जांच में अन्य नाम भी सामने आए हैं, जिनके खिलाफ भी आगे कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक

भूमि अधिग्रहण में फैला भ्रष्टाचार का नेटवर्क

जानकारी के अनुसार, बापूधाम शिवहर-सीतामढ़ी रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, और प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान किया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई लाभार्थियों से भुगतान के लिए रिश्वत ली गई, जो 2% से 5% तक बताई जा रही है।

पिछले 15 वर्षों में यह 7वीं बड़ी निगरानी कार्रवाई

शिवहर जिले में यह निगरानी विभाग की सातवीं बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व:

2008 में सिविल सर्जन पंचानंद प्रसाद

2012 में सेंट्रल बैंक के सहायक मैनेजर अर्जुन राम

2015 में तरियानी थाना अध्यक्ष संजय कुमार राय

2017 में ट्रेजरी सहायक राम प्रवेश चौधरी

2018 में भवन निर्माण विभाग के अभियंता अमरेंद्र कुमार और विद्यासागर

2020 में अंचल निरीक्षक ईश्वर चंद्र प्रसाद सिंह
को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

वाराणसी में चली गोली : परमानंदपुर गांव में नंदू माली के घर पर फायरिंग, बेटे प्रीतम को मारने की थी साजिश

प्रशासन में हड़कंप, समाहरणालय में खलबली

कार्रवाई के बाद समाहरणालय में हड़कंप मच गया है। कई कर्मियों और अधिकारियों ने अपने कक्ष छोड़ दिए। निगरानी विभाग की इस सर्जिकल स्ट्राइक से पूरे जिले में भ्रष्ट अधिकारियों में डर और दहशत का माहौल देखा गया।

SHEOHAR News :- पत्नी और साली की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग