Home » मनोरंजन » Stebin bin :- कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की सगाई पक्की, बेशकीमती रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Stebin bin :- कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की सगाई पक्की, बेशकीमती रिंग ने खींचा सबका ध्यान

Stebin ben :- ‘मिमी’ फेम एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं, लेकिन अब खुद नूपुर ने इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है।

नूपुर सेनन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इन तस्वीरों में जहां कपल की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है, वहीं नूपुर की इंगेजमेंट रिंग भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

नूपुर सेनन की सगाई की अंगूठी बनी चर्चा का विषय
नूपुर सेनन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी सगाई की अंगूठी साफ नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेबिन बेन ने नूपुर को जो इंगेजमेंट रिंग पहनाई है, उसकी कीमत करीब 8.32 लाख रुपये बताई जा रही है। इस खूबसूरत अंगूठी में तीन हीरे जड़े हुए हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

इस रिंग की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। बीच में लगा 0.80 कैरेट का मार्क्विज कट डायमंड आंखों के आकार जैसा दिखाई देता है, जो इसे बेहद यूनिक लुक देता है। साथ ही, इस अंगूठी में विंटेज टच भी देखने को मिलता है, जो आज के ट्रेंड से थोड़ा अलग है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस रिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्रूज पर हुआ रोमांटिक प्रपोजल

नूपुर सेनन ने जो सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, उनमें यह खास पल एक क्रूज पर कैद नजर आता है। तस्वीरों में स्टेबिन बेन घुटनों के बल बैठकर नूपुर को प्रपोज करते दिख रहे हैं, जबकि पीछे ‘Will You Marry Me?’ लिखा हुआ कार्ड थामे कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, इस खूबसूरत पल को कपल ने बेहद निजी रखा। जानकारी के मुताबिक, प्रपोजल के दौरान वहां केवल कृति सेनन मौजूद थीं। सादगी और भावनाओं से भरा यह पल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
नूपुर और स्टेबिन की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के लिए शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है और फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Border 2 :- Border 2 की कहानी में दिखेगा 1971 युद्ध का अनदेखा सच, भावुक सीन और नया देशभक्ति गीत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग