Sonbhadra News :- देश के लोकप्रिय जननायक एवं कम्प्यूटर युग के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी सद्भावना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बुधवार, 20 अगस्त 2025 को राजकीय उच्च प्राथमिक चिकित्सालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं मां सुदेश्वरी मंदिर प्रांगण में आम और जामुन सहित कुल 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना आधुनिक, प्रगतिशील और हरा-भरा भारत था। इसी कड़ी में पौधारोपण कर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में संतोष कुमार नागर, मोहम्मद सेराज हुसैन, राहुल सिंह पटेल, शिवपूजन विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, संजय तिवारी, अशोक कुमार शर्मा, कमला सिंह, मकबूल आलम, बच्चा खां समेत विद्यालय के शिक्षक, बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने भी पौधों की देखभाल करने का आश्वासन दिया और कहा कि यह पहल भविष्य में हरित पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Sheohar News :- राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर महागठबंधन की बैठक संपन्न
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







