Smart Fan :- बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान लोगों के लिए स्मार्ट पंखा एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आया है। Orient Electric ने Ecotech Volt नाम का बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें बैटरी सीधे फैन में ही इंटीग्रेट की गई है, इसलिए बिजली जाने के बाद इसे चलाने के लिए अलग इन्वर्टर या बाहरी पावर बैकअप की जरूरत नहीं पड़ती।
28W BLDC मोटर से होगी बिजली की बचत
इस फैन में 28W BLDC मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक इंडक्शन मोटर वाले सीलिंग फैन की तुलना में बिजली की खपत को करीब 50 प्रतिशत तक कम कर सकती है। यानी सामान्य समय में भी यह फैन बिजली बचाने में मदद कर सकता है।
120V से 280V तक वोल्टेज रेंज
Ecotech Volt को 120V से 280V के वाइड वोल्टेज रेंज में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे इलाकों में जहां वोल्टेज का उतार-चढ़ाव अक्सर होता है, वहां यह फीचर उपयोगी साबित हो सकता है। फैन में डबल बॉल-बेयरिंग असेंबली भी दी गई है।
सनी देओल :- करोड़ों भी मिलें तो नहीं करूंगा…’ Sunny Deol के इस बयान के बाद सामने आया पुराना VIDEO, मच गया बवाल!”
बिजली जाने पर 10 घंटे तक बैकअप
इस स्मार्ट फैन की सबसे बड़ी खासियत इसकी इंटीग्रेटेड बैटरी है। कंपनी के अनुसार, बिजली सप्लाई बंद होने के बाद बैटरी बैकअप के जरिए फैन 10 घंटे तक चल सकता है। बैटरी 500 चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत तक क्षमता बनाए रखने का दावा किया गया है।
कीमत और वारंटी
फैन की शुरुआती कीमत 6,799 रुपये बताई गई है। हालांकि, कंपनी की Freedom Sale में इसे 4,594 रुपये में खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। यह Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। फैन पर 3 साल और इंटीग्रेटेड बैटरी पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है।
Five Star hotel food :- फाइव-स्टार होटल से सरकारी कैंटीन तक सड़ा खाना! FDA की कार्रवाई ने उठाए थाली की सुरक्षा पर सवाल
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







