बड़ी खबर
Gajab Raat Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग के बावजूद उलझ गई कहानी, सस्पेंस थ्रिलर में रह गईं कई कमियां Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; 76 घायल ENG vs SL ODI 2026 : 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड! रिकॉर्ड हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हम अपनी गलती जानते हैं CBSE Board Exam 2027: फरवरी से शुरू हो सकती हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं! जानें डेटशीट अपडेट और स्मार्ट तैयारी के टिप्स IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- मुहर्रम की तैयारी के बीच शिवहर में दो अखाड़ों में हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sheohar News :- मुहर्रम की तैयारी के बीच शिवहर में दो अखाड़ों में हिंसक झड़प, पथराव और लाठीचार्ज में कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sheohar News :- मुहर्रम की तैयारियों के दौरान बिहार के शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार तड़के दो अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लेबर चौक (गांधी चौक) और थाना रोड के आसपास हुई इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग चार बजे शहर के विभिन्न अखाड़े मुहर्रम की प्रैक्टिस और जुलूस की तैयारी के लिए निकले थे। इसी दौरान थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के पास अखाड़ों की क्रॉसिंग और रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई, जिसे तत्काल शांत करा दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद गांधी चौक के समीप दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि यह विवाद वार्ड नंबर-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड नंबर-8 के मंसूरिया अखाड़ा के बीच हुआ। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

घटना में दोनों पक्षों के लगभग 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों अखाड़ों ने एक-दूसरे पर विवाद शुरू करने का आरोप लगाया है।

Sheohar News :- खराब मौसम और भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिवहर दौरा रद्द

इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शमीम राज ने आरोप लगाया कि उनके अखाड़े के निर्धारित समय पर निकलने के दौरान मंसूरिया अखाड़ा की ओर से पहले लाठी-डंडे चलाए गए। उन्होंने कहा कि बाद में गांधी चौक के पास दोबारा विवाद बढ़ा और पथराव में उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए।

वहीं मंसूरिया अखाड़ा के अध्यक्ष मोहम्मद दाऊद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहा था। उनके अनुसार इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकले, जिससे विवाद बढ़ा। उन्होंने दावा किया कि उनके पक्ष के भी करीब छह लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ ने बताया कि मुहर्रम की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग