बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news:- बिहार के शिवहर जिले में सुगिया डकैती कांड का उद्वेदन, लूटे गए सामान के साथ तीन डकैत गिरफ्तार

Sheohar news:- बिहार के शिवहर जिले में सुगिया डकैती कांड का उद्वेदन, लूटे गए सामान के साथ तीन डकैत गिरफ्तार

Sheohar news :-[रिपोर्टर त्रिपुरारी कुमार] 8 मई 2025 को शिवहर जिला के सुगिया वार्ड नंबर आठ में रंजीत कुमार उर्फ रंजन पिता शिव शंकर साह के यहां डकैती कांड की घटना का शिवहर पुलिस ने उद्वेदन कर लिया है। घटना में संलिप्त तीन डकैतों को गिरफ्तारना में संलिप्त तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है वहीं लूटे गए सामान की भी बरामदगी कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि घटित घटना में संयुक्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी एवं कांड का सफल उद्वेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी द्वारा तकनीक के साथ-साथ एवं विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन करते हुए अन्य गुप्त सूत्रों एवं गुप्तचर की मदद से इस घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की है।

Sheohar news :- सामाजिक न्याय परिचर्चा से राजद की हुई चुनावी शंखनाद

तकरीबन‌ 9 कांडों के संलिप्त अपराधी दरभंगी सहनी पिता स्वर्गीय जगदीश सहनी सुग्गा पीपर थाना पिताही जिला पूर्वी चंपारण के साथ हबीब अंसारी पिता हसन अंसारी साकिन हरकरवा थाना पिपराही एवं हंसराज सहनी उर्फ निरंजन साकिन सोगरा अदलपुर कुंडल थाना तरियानी छपरा को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना में संल्पित अपराध कर्मी दरभंगी सहनी एक कुख्यात अपराधी है एवं पूर्व में भी इस प्रकार के कई घटनाओं में मुख्य सरगना के रूप में संलिप्त रहा है। वर्तमान में यह साधु के रूप में धारण कर न सिर्फ स्वयं अपराध करता है बल्कि नए लोगों को भी अपने गिरोह में शामिल करता है ।इसका पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है।

एसपी शिवहर सिन्हा ने बताया है कि पताही ,पिपराही ,कुंडल चैनपुर ,राजेपुर थाना ,पताही थाना ,तरियानी ,शिवहर,रुन्नीसैदपुर थानों में नामजद अभियुक्त है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से10000 नगद, सोने की कान की बाली दो ,चांदी का पायल पांच, चांदी की बिछिया को बरामद किया गया है।

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक मंजर आलम अंचल निरीक्षक शिवहर ,पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह थाना अध्यक्ष शिवहर, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार थाना अध्यक्ष श्यामपुर भटहा सहित कई पुलिस कर्मी की कार्रवाई से अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग