बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » Uncategorized » Sheohar news :- बिहार का जिला शिवहर आज मना रहा अपना 30वां स्थापना दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी, किया गया वृक्षारोपण

Sheohar news :- बिहार का जिला शिवहर आज मना रहा अपना 30वां स्थापना दिवस, निकाली गई प्रभात फेरी, किया गया वृक्षारोपण

Sheohar news :- [Reporter Tripurari kumar] शिवहर जिला आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रहा है। शिवहर जिला के जनक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा को याद करते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक, शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर में प्रभात फेरी निकाली गई तथा समाहरणालय मैदान में वृक्षारोपण किया गया।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/unnao-news-is-there-a-conspiracy-to-defame-unnao-virendra-shukla-samajwadi-party/

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि जिला शिवहर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। जिले ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Sheohar news

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने भी शिवहर जिलों को उत्कृष्ट जिला बताते हुए कहा है कि यहां के लोग सभ्य और सुशील है। जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के सभी लोगों का सहयोग मिलता रहता है ,जिस कारण हमारा जिला संरक्षित एवं सुरक्षित है।

Sheohar news

प्रभात फेरी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में एडीएम,एसडीपीओ अनिल कुमार, सहित सभी वरीय पदाधिकारी, डीटीओ सिमरन कुमारी, नगर परिषद शिवहर के कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आफताब करीम, भू-अर्जन पदाधिकारी सचिन कुमार, आईसीडीएस, वन स्टॉप सेंटर के जिला समन्वयक रानी कुमारी सहित विभागीय पदाधिकारी, जिले के प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ,सोशल मीडिया ,सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ,स्कूली बच्चे ,नगर परिषद के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रवि रंजन कुमार आदि मौजूद रहे।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग