Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- PM मोदी ने मन की बात के 125वें एपिसोड में दिया संदेश – गर्व से कहो, ये स्वदेशी है

Sheohar News :- PM मोदी ने मन की बात के 125वें एपिसोड में दिया संदेश – गर्व से कहो, ये स्वदेशी है

Sheohar News :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ के मंत्र पर जोर देते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और गर्व से कहने की अपील की कि “ये स्वदेशी है”।

प्राकृतिक आपदा पर संवेदना व्यक्त की

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा –
“मॉनसून के इस मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की कसौटी कर रही हैं। बाढ़ और भू-स्खलन से कई घर और खेत तबाह हुए हैं, पुल और सड़कें बह गई हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनका दर्द हम सबका दर्द है।”

उन्होंने इस कठिन समय में NDRF, SDRF, सेना, डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि संकट की घड़ी में देशवासियों ने मानवीयता को सर्वोपरि रखा।

जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि आपदाओं के बीच जम्मू-कश्मीर से प्रेरणा देने वाली दो बड़ी उपलब्धियां सामने आई हैं –

1. पुलवामा में पहली बार डे-नाइट क्रिकेट मैच आयोजित हुआ, जिसमें हजारों दर्शक और युवा शामिल हुए।

2. श्रीनगर की डल झील पर देश का पहला Khelo India Water Sports Festival आयोजित किया गया, जिसमें पूरे भारत से 800 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बदलाव नया भारत और नई संभावनाओं की पहचान है।

त्योहारों में स्वदेशी अपनाने का आह्वान

पीएम मोदी ने आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए देशवासियों से अपील की कि –
“उपहार वही जो भारत में बना हो, पहनावा वही जो भारत में बुना हो, सजावट वही जो भारत में बने सामान से हो और रोशनी वही जो भारत की झालरों से हो। गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’।’’

उन्होंने दोहराया कि भारत की प्रगति का मंत्र केवल यही है –
👉 एक ही रास्ता: आत्मनिर्भर भारत
👉 एक ही लक्ष्य: विकसित भारत
👉 एक ही संकल्प: Vocal for Local

जिला भाजपा ने सामूहिक रूप से सुना प्रसारण

शिवहर में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नूतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार पांडे, प्रदीप कुमार सोनू, प्रवक्ता भारत भूषण दुबे, विधानसभा संयोजक मुकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, बैद्यनाथ साह, पवन साह, कार्यालय प्रमुख मिथुन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sheohar News :- शिवहर में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस प्रशासन ने दिए सख्त दिशा-निर्देश”

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग