Shefali Jariwala Death: मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। इस बीच एक ऐसा सवाल चर्चा में है जो हर किसी को झकझोर रहा है – जब शेफाली तकलीफ में थीं, तब उनके पति पराग त्यागी कहां थे?
पराग त्यागी का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सामने आते ही उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी का एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्ट उनकी पत्नी के निधन से कुछ ही घंटे पहले का बताया जा रहा है।
इस पोस्ट में पराग त्यागी ने जिम में वर्कआउट करते हुए एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वो मस्कुलर लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में कुछ खास नहीं लिखा था, लेकिन फोटो से यह साफ झलकता है कि वे खुद में व्यस्त थे – जबकि उनकी पत्नी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थीं।
फैंस के मन में उठे सवाल
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के मन में कई सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने नाराजगी जताई कि जब शेफाली की हालत नाजुक थी, तब पराग जिम में कैसे हो सकते हैं? क्या उन्हें अपनी पत्नी की तबीयत का अंदाजा नहीं था?
हालांकि, अभी तक पराग त्यागी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है।
शेफाली जरीवाला की लोकप्रियता
शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ गाने से अपार प्रसिद्धि मिली थी। उन्होंने कुछ रियलिटी शोज़ और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन वह हमेशा अपनी बोल्ड छवि, स्टाइलिश लुक और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रही हैं।
उनकी अचानक मौत ने उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके जीवन से जुड़े अनसुलझे सवालों पर चर्चा कर रहे हैं।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







