बाराबंकी (उत्तर प्रदेश):- NH28C पर बाराबंकी स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर भी अवैध वसूली का कारनामा सामने आया है। निरंतर टोल संबंधी खबरों के प्रकाशन से टोल प्लाजा व एनएचएआइ के अधिकारी बात करने से कतरा रहे हैं। अवैध वसूली को लेकर हमारी टीम ने मैनेजर सचिन सिंह से पूछताछ की जिसमे वो कोई जवाब नहीं दे पाए एवं टाल मटोल करने की कोशिश करने लगे। टीम द्वारा एक पुराने मैनेजर पुष्पेंद्र तिवारी से भी फोन पर बात की गई उन्होंने बताया कि यह गोरखधंधा एजेंसी काफी समय से चला रही है।

रोजाना लगभग डेढ़ से दो लाख की वसूली
अवैध वसूली के नाम पर इस टोल प्लाजा पर लगभग डेढ़ से ₹2 लाख की रोज वसूली होती है। रोजाना लगभग डेढ़ से दो लाख की वसूली होती है। जिसका एक बड़ा हिस्सा एनएचएआई के लखनऊ कार्यालय भी जाता है। लगभग समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयों की मिलीभगत शामिल है। तभी शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही एजेंसी पर नही हो पाती है।
नेशनल हाईवे 28C पर बाराबंकी स्थित सहावपुर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की सूचना चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं में अक्सर भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत शामिल होती है, जो सख्त जांच और कार्रवाई की मांग करती है।
यह भी पढ़ें :- ⬇️
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







