बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रेल मंत्री:– रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा व दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए…

रेल मंत्री:– रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा व दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए…

रेल मंत्री:– रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।

24 सितंबर को कवच 4.0 का किया था निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 24 सितंबर को राजस्थान में कवच 4.0 का निरीक्षण किया और बताया कि भारत में पहली बार यह सवाई माधोपुर से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में 10,000 इंजनों को इस स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच, से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही, 9,000 किलोमीटर अतिरिक्त ट्रैक पर कवच लगाने का काम किया जाएगा।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/madhya-pradesh-news-teacher-used-to-touch-students-indecently-will-soon-be-suspended/

कवच एक उन्नत स्वदेशी तकनीक पर आधारित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (एटीपी) है, जो लोको पायलट की विफलता पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाने में सक्षम है। यह प्रणाली ट्रेनों को निर्धारित गति सीमा में सुरक्षित रखने के अलावा खराब मौसम में भी ट्रेन संचालन में मदद करती है।इसके पहले, 20 सितंबर को, मंत्री ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत-नेपाल यात्रा के लिए ‘भारत गौरव’ ट्रेन का उद्घाटन किया था, जिसमें पर्यटक भारत और नेपाल की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर सकेंगे।

Unnao News:– सोहरामऊ में एसबीआई बैंक के बाहर रखे जनरेटर में अचानक लगी आग

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग