बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » मनोरंजन » Pushpa 2 boxoffice record :- “अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और ‘पुष्पा 2’ की 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई 4 बड़े रिकॉर्ड

Pushpa 2 boxoffice record :- “अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और ‘पुष्पा 2’ की 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई 4 बड़े रिकॉर्ड

Pushpa 2 boxoffice record :- 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हालांकि, हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अल्लू को 14 दिसंबर की सुबह चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया। अल्लू की गिरफ्तारी ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले के चलते हुई थी।

जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा, “मैं पिछले 20 वर्षों से उसी थिएटर में जा रहा हूं। वहां अब तक 30 से अधिक बार पहुंच चुका हूं, लेकिन इस तरह की दुर्घटना पहली बार हुई है।”

इस बीच, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज़ होते ही चार बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए।

पुष्पा 2′ की रिकॉर्डतोड़ कमाई

भारत में 700 करोड़ के पार कमाई
पुष्पा 2 ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

1. यह सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

2. फिल्म ने पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई की।

3. पहले हफ्ते में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बनी।

4. साथ ही, यह सबसे तेज़ 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Allu Arjun News :- अल्लू अर्जुन जेल से रिहा; स्नेहा रेड्डी ने गले लगाकर किया भावुक स्वागत, जानें पूरा मामला

अलग-अलग भाषाओं में कलेक्शन

फिल्म ने भारत में केवल नौ दिनों में विभिन्न भाषाओं में रिकॉर्डतोड़ कमाई की:

तेलुगु वर्जन: ₹249.5 करोड़

हिंदी वर्जन: ₹452.1 करोड़

तमिल वर्जन: ₹42.4 करोड़

कन्नड़ वर्जन: ₹5.5 करोड़

मलयालम वर्जन: ₹12.6 करोड़

इस तरह फिल्म की कुल भारतीय कमाई ₹762.1 करोड़ तक पहुंच गई।

ट्रेड एक्सपर्ट की राय

ट्रेड विशेषज्ञ तरण आदर्श ने अनुमान लगाया कि अगर फिल्म की कमाई इसी रफ्तार से जारी रही, तो इसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹1800 करोड़ तक पहुंच सकता है। यहां तक कि फिल्म के ₹1800 करोड़ से भी अधिक कमाई करने की संभावना जताई जा रही है।

‘पुष्पा 2’ ने न केवल अल्लू अर्जुन के स्टारडम को और मजबूत किया है, बल्कि भारतीय सिनेमा को भी एक नई ऊंचाई दी है।

Error: Contact form not found.

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग