Home » बिहार » शिवहर » POCSO ACT :- केंद्रीय विद्यालय शिवहर में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता शिविर: बच्चों को सिखाए सुरक्षा के मंत्र

POCSO ACT :- केंद्रीय विद्यालय शिवहर में पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता शिविर: बच्चों को सिखाए सुरक्षा के मंत्र

POCSO ACT :- शिवहर बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केंद्रीय विद्यालय शिवहर में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित यह कार्यक्रम ‘जागृति स्कीम’ के तहत “सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य” विषय पर केंद्रित रहा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के निर्देश तथा सचिव सह न्यायिक पदाधिकारी ललन कुमार रजक के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र मोहन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि पॉक्सो कानून 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को समान सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, इस अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का गठन किया गया है, जिससे पीड़ित बच्चों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कानून में पीड़ित बच्चे की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखने का सख्त प्रावधान है।

Venezuela Earthquake :- वेंजुएला में धरती का दोहरा कहर! कुछ ही घंटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, मची अफरा-तफरी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि बच्चों के व्यवहार में आने वाले अचानक बदलावों पर ध्यान देना चाहिए और उनके साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखना चाहिए।

शिविर के दूसरे सत्र में प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपने सवाल पूछे। कानूनी टीम ने सरल भाषा में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक करते हुए सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।

Akshara Singh :- 104 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके अक्षय कुमार, ‘घिस-घिस’ गाने की शूटिंग का अक्षरा सिंह ने खोला बड़ा राज

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने डीएलएसए की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिसर में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र बिपिन कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शिवहर से त्रिपुरारी कुमार छोटू की रिपोर्ट

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग