बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » राजनीति » PM congrats on Christmas : देशभर में क्रिसमस पर दौड़ रही खुशी की लहर, प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई………

PM congrats on Christmas : देशभर में क्रिसमस पर दौड़ रही खुशी की लहर, प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई………

(Marry Christmas) नई दिल्ली :- आज पूरे देश में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी लोग एक दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाइयां देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर अपना संदेश साझा करते हुए लिखा, “मेरी क्रिसमस! यह विशेष दिन हमारे समाज में सद्भाव और आनंद की भावना को आगे बढ़ाए। हम प्रभु ईसा मसीह के महान विचारों और समाज की सेवा पर दिए गए जोर को याद करते हैं।”

Christmas

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय की भी जयंती

हमारे देश की सबसे प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई जी की भी आज जयंती है। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक मदन मोहन मालवीय जी की भी आज जयंती है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय को भी उनकी जयंती पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी।

आशा की एक किरण थे अटल बिहारी वाजपेई। प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”

Read more :- America president news : इस बार भारतवंशी निक्की हेली बन सकती हैं अमेरिका की राष्ट्रपति.

पीएम मोदी ने मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि देते हुए हिंदी में एक विशेष संदेश लिखा, “मां भारती की महान संतान महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन देश के शिक्षा जगत की समृद्धि के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने लिखा, “क्रिसमस का त्योहार भाईचारे, सहिष्णुता और देखभाल के मूल्यों को मजबूत करने की आशा देता है। यह खुशी का अवसर सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए। सभी को मेरी क्रिसमस!”

आप सभी लोगों को सूर्योदय समाचार की पूरी टीम की तरफ से क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएं..

जुड़े रहिए ट्विटर पर हमारे साथ :- Twitter

फेसबुक पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Facebook

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग