बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » विदेश » PAK vs AUS 1st ODI: बाबर आजम की छोटी पारी से निराश हुए फैंस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की खराब शुरुआत…

PAK vs AUS 1st ODI: बाबर आजम की छोटी पारी से निराश हुए फैंस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की खराब शुरुआत…

PAK vs AUS 1st ODI :- पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में तीन वनडे और दो टी20 मैच खेले जाने हैं। घरेलू सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची है।

मेलबर्न में खेले जा रहे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से बड़ी पारी की उम्मीद थी। बाबर अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने 44 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए। एडम जाम्पा ने उन्हें बोल्ड कर आउट किया।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में इस मैच में पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब और मोहम्मद इरफान खान को वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, तीसरे ओवर में ही सईम अयूब केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस समय पाकिस्तान का स्कोर सिर्फ तीन रन था। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने 12 रन की पारी खेली।

बाबर आजम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। टेस्ट सीरीज से टीम से बाहर किए जाने के बाद यह उनका पहला मैच था। वह लय में तो थे, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके और 18वें ओवर में आउट हो गए। उस समय पाकिस्तान का स्कोर 63 रन था। सोशल मीडिया पर बाबर की इस पारी पर फैंस ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।

PAK vs AUS 1ST ODI

पाकिस्तान का चौथा विकेट कामरान गुलाम के रूप में गिरा, जिन्होंने पांच रन बनाए। वह कमिंस की गेंद पर इंग्लिश के हाथों कैच आउट हुए।

IND vs AUS टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, मोहम्मद इरफान खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।

ऑस्ट्रेलिया: मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिश (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा।

इस दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से 7 जनवरी के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हाल ही में न्यूजीलैंड से 3-0 की टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें – 👇 

WhatsApp low light mode :- जानिए कम रोशनी में वीडियो कॉल की गुणवत्ता कैसे बढ़ाएं

Telangana News :- तेलंगाना में जाति जनगणना के लिए स्कूल आधे दिन चलेंगे: शिक्षकों की भूमिका और उद्देश्य

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग