बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » राजनीति » Nitin Nabin :- 45 साल की उम्र में बीजेपी की कमान, नितिन नवीन निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitin Nabin :- 45 साल की उम्र में बीजेपी की कमान, नितिन नवीन निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Nitin Nabin :- भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नवीन को पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के समर्थन में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जो सभी वैध पाए गए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था।

45 वर्षीय नितिन नवीन अब देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालेंगे। उनके नामांकन के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, किरण रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भी नामांकन दाखिल कर उनके व्यापक समर्थन को दर्शाया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नवीन का निर्विरोध चुना जाना संगठन में एकजुटता और नेतृत्व पर भरोसे का संकेत माना जा रहा है। युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बीजेपी की रणनीति के तहत नितिन नवीन की ताजपोशी को अहम माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनने से संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Saurabh Dwivedi News :- क्या आमिर खान इंटरव्यू बना लल्लनटॉप से विदाई की वजह? सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग