Home » राजनीति » Saurabh Dwivedi News :- क्या आमिर खान इंटरव्यू बना लल्लनटॉप से विदाई की वजह? सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा

Saurabh Dwivedi News :- क्या आमिर खान इंटरव्यू बना लल्लनटॉप से विदाई की वजह? सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा

Saurabh Dwivedi News :- डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सौरभ द्विवेदी का टीवी टुडे नेटवर्क और लल्लनटॉप के साथ सफर अब खत्म हो चुका है। हालांकि सौरभ ने अभी तक अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं।

एक वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया है कि सौरभ द्विवेदी की विदाई अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी पटकथा एक साल पहले ही लिखी जा चुकी थी। पोस्ट के मुताबिक, आमिर खान के इंटरव्यू के बाद से ही सौरभ और टॉप मैनेजमेंट के बीच मतभेद शुरू हो गए थे, जो समय के साथ गहराते चले गए।

पोस्ट में बताया गया है कि साल 2016 में एक छोटे से कमरे से शुरू हुआ लल्लनटॉप, सौरभ द्विवेदी की मेहनत और उनकी अनोखी प्रस्तुति शैली के दम पर देश का एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया। लेकिन बीते कुछ समय से सौरभ और मैनेजमेंट के बीच क्रिएटिव डिफरेंस बढ़ते जा रहे थे, जिसके चलते आखिरकार उनकी विदाई हो गई।

📲 सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोप
वायरल पोस्ट के अनुसार, लल्लनटॉप की बढ़ती लोकप्रियता के साथ यह धारणा बनने लगी थी कि यह सौरभ द्विवेदी का निजी प्रोजेक्ट है, जबकि हकीकत में यह पूरी तरह टीवी टुडे नेटवर्क के स्वामित्व में था और सौरभ वहां केवल संपादक की भूमिका निभा रहे थे।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि समय के साथ सौरभ के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर टीम और मैनेजमेंट में असंतोष बढ़ने लगा था। आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने संस्थान के नियमों की अनदेखी करते हुए बिना अनुमति विदेश यात्राएं कीं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने की सूचना भी मैनेजमेंट को नहीं दी।
इसके अलावा, आमिर खान के इंटरव्यू के दौरान अन्य विभागों को जानकारी न देना भी अनुशासनहीनता माना गया। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि उसी लंबे इंटरव्यू के दौरान सौरभ द्विवेदी ने अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर मन बना लिया था।

🔍 सौरभ द्विवेदी के नए सफर को लेकर चर्चाएं तेज
सौरभ द्विवेदी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अब तक किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह फिल्मों में स्क्रिप्ट राइटिंग और डायलॉग राइटिंग के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं।

वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि सौरभ जल्द ही किसी बड़े मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर नया डिजिटल प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जो यूट्यूब प्लेटफॉर्म से जुड़ा होगा और इसमें इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं।

Mauni Amavasya 2026: माघी/मौनी अमावस्या कल, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय और खास उपाय

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग