बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » राष्ट्रीय » New delhi :- महिलाओं की फ्री बस सेवा हुई बंद, 15 से 20% तक पड़ेगा किराया……..

New delhi :- महिलाओं की फ्री बस सेवा हुई बंद, 15 से 20% तक पड़ेगा किराया……..

New delhi :- महिलाओं को फ्री बस सेवा देना राज्य सरकार लिए अब महंगा पड़ा रहा है। इससे सरकार को 295 करोड़ रुपये के घाटा आ रहा है। दरअसल, कर्नाटक में महिलाओं को फ्री बस सेवा देने पर राज्य सरकार की कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानि KSRTC 295 करोड़ रुपये के घाटे में चला गया। अब कॉर्पोरेशन ने बस के किराए में 15-20 फीसदी का इजाफा करने के मांग रखी है जिसके लिए एक प्रपोजल राज्य सरकार को सौंपा है।

एनडब्ल्यूकेआरटीसी के चेयरमैन और कांग्रेस विधायक राजू कागे ने आरोप लगाया था कि राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने वाली शक्ति योजना की वजह से एनडब्ल्यूकेआरटीसी को घाटा हो रहा है। तुमकुर में केएसआरटीसी के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक एसआर श्रीनिवास ने बताया कि बोर्ड मीटिंग में बस का किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है।

एसआर श्रीनिवास ने कहा, ” एक दिन पहले हमने बोर्ड मीटिंग की और उसमें हमने बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया और इसकी जानकारी सीएम को दी है।” उन्होंने कहा, “डीजल की कीमत बढ़ गई है, बस के पार्ट्स के भी कीमत बढ़ गई है। हमें कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाना है। 2020 में उनके वेतन में संशोधन किया जाना था, जो अभी तक नहीं किया गया। ” उन्होंने कहा, “बस एक आवश्यक सेवा है, अगर एक ड्राइवर नहीं आता है, तो एक गांव को उस दिन बस सेवा नहीं मिलेगी, अगर ऐसा हुआ, तो लोग हमें नहीं छोड़ेंगे। अब शक्ति योजना के बावजूद हमें पिछले 3 महीनों में 295 करोड़ का घाटा हुआ है।” कांग्रेस विधायक ने बताया, हम बस किराए में 15-20% की बढ़ोतरी की मांग की है हमें देखना होगा कि सीएम कितना किराया मंजूर करते हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग