बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » विदेश » Israel-Iran Conflict: ईरान पर हमले के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बातचीत, जानिए क्या हुई चर्चा

Israel-Iran Conflict: ईरान पर हमले के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की बातचीत, जानिए क्या हुई चर्चा

Israel-Iran Conflict :- डिजिटल डेस्क की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान के कई सैन्य और संवेदनशील ठिकानों पर हवाई हमला किया, जिसमें 78 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में कई उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें इजरायल डिफेंस फोर्स ने नष्ट करने का दावा किया है।

इस संकटपूर्ण स्थिति के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें वर्तमान हालात से अवगत कराया।

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जर्मन चांसलर और फ्रांस के राष्ट्रपति से भी इस संबंध में चर्चा की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वार्ता की जानकारी देते हुए कहा,

> “इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंता साझा की और क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता लौटने की आवश्यकता पर बल दिया।”

Sheohar News :- शिवहर के ट्रैक्टर मैकेनिक की हत्या पर राजद युवा नेता नवनीत झा ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

भारत की ओर से इस तनावपूर्ण हालात में शांति बनाए रखने की अपील की गई है, वहीं क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर दुनिया भर में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग