National Child Award 2025 :- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने “आजादी का अमृत महोत्सव” के अंतर्गत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वाराणसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने जिले के सभी विद्यालयों, युवा समूहों, एनजीओ, पंचायतों और व्यक्तियों से योग्य बच्चों के नामांकन की अपील की है।
आवेदन की समय सीमा और प्रक्रिया
अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025
मोड: केवल ऑनलाइन आवेदन
पोर्टल: https://awards.gov.in
आवश्यक जानकारी: व्यक्तिगत विवरण, पुरस्कार की श्रेणी, हालिया फोटो, समर्थन दस्तावेज
लेख प्रस्तुति: उपलब्धि और उसके प्रभाव पर 500 शब्दों तक का विवरण
पुरस्कार की पात्रता
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने निम्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो:
खेल
सामाजिक सेवा
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
पर्यावरण संरक्षण
कला एवं संस्कृति
कठिन परिस्थितियों में बहादुरी
नामांकन करने वाले
इस पुरस्कार के लिए कोई भी नागरिक, विद्यालय, संस्थान, संगठन योग्य उम्मीदवार को नामित कर सकता है। बच्चे स्वयं भी अपना नामांकन कर सकते हैं।
अधिकारी का संदेश
जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने कहा कि “यह पुरस्कार हमारे देश के होनहार बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर है। जिले के सभी जिम्मेदार नागरिक और संस्थाएं इस अंतिम महीने का उपयोग कर योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन में सहयोग करें।”
Varanasi Crime News :- वाराणसी कैंट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







