बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- शहर के शोर में वीरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाइयां हैं…… मिर्जापुर में दिखा कवियों का अनोखा अंदाज

Mirzapur news :- शहर के शोर में वीरानियां हैं, यहां तुम हो मगर तन्हाइयां हैं…… मिर्जापुर में दिखा कवियों का अनोखा अंदाज

सूर्योदय समाचार ब्यूरो, मिर्जापुर।

Mirzapur news :- अमर उजाला समाचार पत्र के तत्वावधान में 13 दिसम्बर को अदलहाट के कलावती लान में तीसरा” काव्य कैफे “कार्यक्रम के अन्तर्गत भव्य काव्य निशा आयोजन हुआ।

इस काव्य निशा के कवि शम्भू शिखर, हिमांशू बवंडर मणिका दूबे और प्रियांशू गजेन्द्र प्रमुख रचनाकार रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरजापुर जनपद के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार रहे। काव्य निशा का संचालन प्रियांशू गजेन्द्र ने किया। सर्वप्रथम अपनी रचना सुनाते हुए हिमांशू बवंडर ने श्रोताओं में बवंडर मचा दिया और अंत में उन्होंने कहा कि —

मुस्कुरा के जिन्दगानी चाहिए। 

जिन्दगी में रवानी चाहिए। 

सब कुछ मुमकिन है इस धरा पर दोस्तों,

एक पल बस उसकी मेहरबानी चाहिए। 

इसके बाद शब्दवाही पर आमंत्रित कवित्री मणिका दूबे ने कई गीत व गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया और हर कोई उनकी हर गीत व गजल पर तालियां बजाने को मजबूर होता रहा। उन्होंने ये पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि—–

शहर के शोर में वीरानियां हैं।

यहां तुम हो मगर तन्हाईयां हैं 

वहीं पे बैठ कर अरसा गुजार दूं। 

जहां पे तेरी मेरी परछाइयां हैं। 

जब संचालक महोदय ने राष्ट्रीय स्तर के विख्यात हास्य कवि शम्भू शिखर को माईक पर आने को आमंत्रित किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यूं तो उन्होंने हास्य की कई कविताये पढ़ीं और श्रोताओं को अंत तक लोटपोट करते रहे। उन्होंने अपना एक संस्करण सुनाते हुए कहा कि “एक बार मैं अपनी सगी पत्नी से पूछा कि क्या मैं तुम्हारे सपनों में आता हूं, तो पत्नी ने कहा नहीं क्यों कि मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोती हूं। भूत पिचास निकट नहीं आवें, महावीर जब नाम सुनावें। “शम्भू शिखर अंत तक पूरे माहौल को बनाये रखा और कहा कि हास्य एक ऐसी नुस्खा है जो कि इंसान को बिन दवा रोग मुक्त कर देता है।

काव्य पाठ के अंत में संचालक प्रियांशू गजेन्द्र की कवितायें श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा ।उनकी एक कुन्ती और कर्ण संवाद की रचना खूब सराही गई और आज के परिप्रेक्ष्य में लोगों को अपनी बातों पर अडिग रहने तथा मां की कीमत पर भी दोस्ती निभाने के संकल्प पर सोंचने को बाध्य कर दिया।

कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और लोग बिना उबे कवियों की रचनायें सुनते रहे तथा मुग्ध होते रहे। इस कार्यक्रम में अमर उजाला परिवार के चीफ ब्यूरो जयंत चतुर्वेदी, बलवंत मौर्य ,हौसिला प्रसाद त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी मंजरी राव व तहसीलदार विशाल कुमार उपस्थित रहे।

गणमान्य लोगों में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, समाजसेवी , लेखक, रचनाकार प्रमोद केशरी, ज्योतिषाचार्य चन्द्रमौली त्रिपाठी, डॉ नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी डाक्टर अरूण प्रकाश द्विवेदी, गोपाल दास गुप्ता, विकास पाण्डेय, जटाशंकर लाल श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, विजयी त्रिपाठी, सूर्यभान सिंह, चन्द्रलोकी, पंकज उपाध्याय,नीरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय,रंजन द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव, फजेन्द्र शास्त्री, अवधेश दूबे “त्यागी “,राजू सिंह सहित सैकड़ों श्रोतागण उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग