बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मां अष्टभुजा और मां काली खोह मंदिर के अधिकार को लेकर गांव में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी

Mirzapur news :- मां अष्टभुजा और मां काली खोह मंदिर के अधिकार को लेकर गांव में आक्रोश, आंदोलन की तैयारी

Mirzapur news :- विंध्याचल क्षेत्र के राजस्व गांव अकोढ़ी में स्थित मां अष्टभुजा मंदिर और मां काली खोह मंदिर के अधिकार को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब यह राजस्व गांव अकोढ़ी के अंतर्गत आता है, तो इन मंदिरों पर किसी अन्य का अधिकार क्यों स्थापित किया जा रहा है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है और लोग जबरदस्त आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे अपनी मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री और माननीय न्यायालय तक अपनी फरियाद पहुंचाएंगे। उनका कहना है कि ग्राम समाज और वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग वे लंबे समय से करते आ रहे हैं।इसके साथ ही, ग्रामीणों ने विंध्य क्षेत्र के सभी मंदिरों को सरकारी ट्रस्ट के अधीन करने की मांग उठाई है। इसके लिए शासन से अनुरोध करने के साथ-साथ जनहित याचिका दायर करने की योजना बनाई जा रही है। लोगों का मानना है कि इससे मंदिरों की पवित्रता और प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/operation-muskan-in-mp-in-24-hours-the-missing-girl-was-found-safe/

गांव में चल रही चर्चाओं के बीच आंदोलन की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल मंदिरों के अधिकार का सवाल नहीं, बल्कि उनकी आस्था और जमीन से जुड़ा मामला है, जिसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

IPL 2025 :- चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएल राहुल ने गाड़ा बैट, बनाया सबसे अलग रिकॉर्ड
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग