बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

Mirzapur news :- विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी मिर्जापुर] मिर्जापुर में विन्ध्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जो क्षेत्रीय परंपराओं और धरोहरों को प्रदर्शित करती हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति देखी गई, जो इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दे रही है।

मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दौरान स्थानीय रोजवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद (पर्यटन/संस्कृति विभाग) एवं जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित नव दिवसीय विन्ध्य महोत्सव-2024 के अष्टम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ मां विन्ध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र ने किया। तत्पश्चात मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलो के कलाकारो को देवी चित्र, चुनरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमो में मीरजापुर रामनरायन यादव लोकगीत, किरन चैरसिया देवीगीत, जटांशकर चैलर नृत्य, रामलखन देवीगीत, विद्यासागर प्रेमी, हरीश चन्द्र लोकगीत, पंकज कुमार देवीगीत, रविंशकर शास्त्री विन्ध्याचल मीरजापुर भजन, निर्मला प्रजापति देवीगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया गया। वाराणसी के कलाकार सरोज वर्मा देवीगीत, भदोही के विष्णु यादव देवीगीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव, रक्षा उमर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर शक्ति प्रताप सिंह के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग