Mirzapur News :- जनपद पुलिस परिवार में शोक की लहर उस समय दौड़ गई जब थाना चील्ह में तैनात उप-निरीक्षक अनिल कुमार ओझा का निधन हो गया। वर्ष 1987 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए अनिल कुमार ओझा अपनी सेवा के दौरान समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।
स्व. अनिल कुमार ओझा, पुत्र सुखदेव प्रसाद ओझा, मूल निवासी मकरी थाना कोतवाली, जनपद प्रतापगढ़ थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन्स मीरजापुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सभी ने मृतक उप-निरीक्षक के परिवारजनों की उपस्थिति में शोक संवेदना व्यक्त की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजकीय सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उप-निरीक्षक अनिल कुमार ओझा को अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को कंधा देने के बाद गृह जनपद प्रतापगढ़ रवाना किया गया।
उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यपरायण और ईमानदार अधिकारी को खो दिया है।
Mirzapur News :- छात्रों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया सम्मान
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







