बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- गोवंश के आश्रय स्थलों की स्थापना को लेकर बैठक हुई संपन्न

Mirzapur news :- गोवंश के आश्रय स्थलों की स्थापना को लेकर बैठक हुई संपन्न

Mirzapur news :- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना और संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य जिले में गोवंश आश्रय स्थलों की उचित स्थापना, संचालन, और देखरेख सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रय स्थलों का निर्माण समयबद्ध तरीके से हो और वहां पर गोवंश के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसमें पशुओं के लिए चारा, पानी, चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Mirzapur news :- स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन करने परमहंस आश्रम पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार – Suryodaya samachar
गोवंश संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं की हुई समीक्षा

साथ ही समिति ने गोवंश संरक्षण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से इन स्थलों का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना व संचालन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बारिश के मौसम में कोई भी गोवंश कीचड़ में न रहे पर्याप्त खाली जगह की व्यवस्था की जाए कच्ची जमीनों व शेडो व पेड़ों के नीचे खड़ंजे लगाया जाए गोवंश भीगने नहीं न पाए इसके लिए शेड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहां कि जहां पानी लगता हो वहां पर राविश डालकर ऊंचा कराया जाए।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-news-bageshwar-dham-government-reached-paramhans-ashram-to-have-darshan-of-swami-adgadanand-maharaj/

उन्होंने कहा कि मृत गोवंश की सुरक्षित एवं सम्मान पूर्वक निस्तारण किया जाए पकड़े जा रहे गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाने के साथ ही कोई भी गोवंश भूख न रहे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जनपद के कृषि/अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर हरे चारे नेपियर घास उगाने हेतु अभियान चलाएं। गौ आश्रय स्थलों को चारागाह से जोड़ एवं जहां पर विद्युत व्यवस्था न हो वहां सौर ऊर्जा द्वारा रोशनी की व्यवस्था की जाए। गौ आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने के क्रम में गोबर का निस्तारण तथा वर्मी कंपोस्ट, मूर्ति व दिये बनवाया जाए।

Mirzapur news

पोषण हेतु फंड रिक्वेस्ट करना होगा अपलोड

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 3 तारीख के पश्चात भरण पोषण हेतु फंड रिक्वेस्ट अपलोड किया जाए। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण पोषण में आ रही वित्तीय समस्या तथा व्यय एवं उपलब्ध वित्त पोषण के मध्य प्रतिपशु प्रतिदिन के आ रहे गए व्यय प्रतिपूर्ति हेतु एस0एफ0सी0 पूलिंग की व्यवस्था की जाए। बृहद गो संरक्षण केंद्र जंगल मोहाल का संचालन कार्यदायी संस्था का अनुबंध जो माह सितंबर 2024 में समाप्त हो रहा है बढ़ाया जाए इसी तरह अन्य गो संरक्षण केन्द्रो का संचालन स्वयं सेवी संस्थाओं से कराया जाए। उन्होंने कहा कि 50 पशु पर एक शेड बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सड़को पर कोई भी पशु नहीं दिखाई देने चाहिए।

Mirzapur news

जनपद में 45 अतिरिक्त शेड आवश्यक

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 45 अतिरिक्त शेड आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भूसे का स्टाक कम से कम 07 दिनों तक का रखा जाए दवाइयों की उपलब्धता तथा उसका स्टाक बुक मेंटेन रखा जाए। संरक्षण प्रतिशत किया जाए प्रत्येक विकासखंड में चारागाह विकसित किया जाए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mirzapur news

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग