बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- पारिवारिक रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

Mirzapur News :- पारिवारिक रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

Mirzapur News. :- मीरजापुर जनपद के शेरवां चौकी क्षेत्र अंतर्गत लठिया सहिजनी गांव में पारिवारिक रंजिश ने एक जान ले ली। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे लाठी-डंडे से हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल सूरज विश्वकर्मा (35 वर्ष) की इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पत्नी नीलम देवी और मां कृष्णावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सूरज अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था और रंगाई का काम कर परिवार चलाता था। उसे एक 6 वर्षीय बेटा शौर्य और 3 वर्ष की बेटी सभ्या है।

क्या है मामला?

मृतक के पिता कन्हैया विश्वकर्मा ने शेरवां चौकी में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि गुरुवार रात उनके भाई सुरेश विश्वकर्मा के पुत्र—चंद्रशेखर, चंद्रभूषण और चंद्रभान उर्फ खुद्दी—रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने सूरज पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सूरज की पत्नी नंदनी और छोटे भाई चंदू को भी मारा-पीटा गया।

Mirzapur News

हमले में सूरज के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे आनन-फानन में वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई।

Mirzapur news :- मुठभेड़ के दौरान दो गांजा तस्करों के पैर में लगी गोली, स्कार्पियो से लाखों रुपए कीमत का गांजा बरामद

पुलिस कर रही जांच, जल्द गिरफ्तारी की संभावना

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) मंजरी राव मौके पर पहुंचीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sheohar News :- शिवहर के 1.13 लाख पेंशनधारियों को अब ₹1100 प्रति माह, डीबीटी से राशि ट्रांसफर शुरू

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग