बड़ी खबर
Gajab Raat Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग के बावजूद उलझ गई कहानी, सस्पेंस थ्रिलर में रह गईं कई कमियां Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत; 76 घायल ENG vs SL ODI 2026 : 429 रन बनाकर भी हार गया इंग्लैंड! रिकॉर्ड हार के बाद कप्तान हैरी ब्रूक बोले- हम अपनी गलती जानते हैं CBSE Board Exam 2027: फरवरी से शुरू हो सकती हैं 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं! जानें डेटशीट अपडेट और स्मार्ट तैयारी के टिप्स IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर मेष से मीन राशि तक करें ये उपाय! सुख-समृद्धि के लिए करें भगवान विष्णु की पूजा

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- कभी देखा है ऐसा नज़ारा? लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया पुण्य स्नान 🙏 #KartikPurnima”

Mirzapur News :- कभी देखा है ऐसा नज़ारा? लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में किया पुण्य स्नान 🙏 #KartikPurnima”

Mirzapur News :- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को जनपद मिर्जापुर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के दिशा-निर्देशन में प्रशासन ने पूरे जिले में व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की मौजूदगी और अन्य सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था कराई गई थी।

सदर तहसील के घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने बताया कि जिले के मुख्य घाटों पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

भोगांव थाना चील्ह: लगभग 3 लाख श्रद्धालु

जगदानंद घाट: लगभग 50,000 श्रद्धालु

चील्ह घाट: लगभग 30,000 श्रद्धालु

पक्का घाट: लगभग 30,000 श्रद्धालु

दीवान घाट, विंध्याचल: लगभग 2 लाख श्रद्धालु

फतहा घाट: लगभग 30,000 श्रद्धालु

बरिया घाट: लगभग 35,000 श्रद्धालु

नार घाट: लगभग 20,000 श्रद्धालु

सुंदर घाट: लगभग 20,000 श्रद्धालु

पक्का घाट त्रिमुहानी: लगभग 60,000 श्रद्धालु

बदली घाट: लगभग 20,000 श्रद्धालु

कचहरी घाट: लगभग 20,000 श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Mirzapur Chunar railway station accident today :-मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रैक पार करते समय कालका एक्सप्रेस से कटे आठ श्रद्धालु, गंगा स्नान के लिए गए थे श्रद्धालु

चुनार तहसील के घाटों पर भी रहा आस्था का सैलाब

उप जिलाधिकारी चुनार राजेश वर्मा ने बताया कि गंगा नदी के किनारे स्थित चुनार क्षेत्र के घाटों पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई।

बालू घाट, चुनार: लगभग 1.5 लाख श्रद्धालु

मेड़िया घाट: लगभग 50,000 श्रद्धालु

अदलपुरा घाट: लगभग 70,000 श्रद्धालु

रैपुरिया घाट, नरायनपुर: लगभग 75,000 श्रद्धालु

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका परिषद चुनार और विकास विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही सभी घाटों पर स्थानीय गोताखोरों की तैनाती भी की गई।

शांतिपूर्ण और सफल रहा स्नान पर्व

प्रशासनिक तैयारी और टीमवर्क की वजह से जिले के सभी घाटों पर स्नान पर्व सकुशल सम्पन्न हुआ। पूरे दिन किसी भी घाट पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
भक्ति, आस्था और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुए इस पर्व में श्रद्धालुओं ने दीपदान और पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Anunay Sood :- मशहूर यूट्यूबर अनुनय सूद का निधन: 32 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत, परिवार में छाया मातम

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग