बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- शेरवां पर्वत पर मृत्युंजय महादेव मंदिर में भव्य रूद्राभिषेक, उमड़े श्रद्धालु

Mirzapur News :- शेरवां पर्वत पर मृत्युंजय महादेव मंदिर में भव्य रूद्राभिषेक, उमड़े श्रद्धालु

Mirzapur News :- सावन माह के पावन अवसर पर मीरजापुर जनपद स्थित शेरवां पहाड़ की उच्च शिखा पर बने मृत्युंजय महादेव मंदिर में सोमवार, 30 जुलाई को भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस पवित्र आयोजन की गूंज मंत्रोच्चार और शिव भक्ति में लीन भक्तों की उपस्थिति से पूरे पर्वत क्षेत्र में सुनाई दी।

यह पवित्र मंदिर स्वर्गीय डॉ. श्री कुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाईपुर के संरक्षक नागेश कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा स्थापित कराया गया है, जो शेरवां पर्वत पर खड़ेश्वरी महाराज की तपस्थली के समीप स्थित है। रूद्राभिषेक कार्यक्रम को मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश चंद्र द्विवेदी के पावन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न किया गया। भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्पमालाएं, पंचामृत और दुग्ध से अभिषेक कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्पित की गई।

धार्मिक महत्व और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

बताते चलें कि इस मंदिर का शिलान्यास वर्ष 2023 में तथा प्राण-प्रतिष्ठा वर्ष 2024 में आचार्य संतशरण दुबे (अदलहाट) द्वारा की गई थी। आज के आयोजन के यजमान श्रीमती आरती द्विवेदी, पत्नी पुजारी सुरेश चंद्र द्विवेदी (शेरवां) रहीं।

इस मौके पर सीतेश द्विवेदी ने बताया कि यह भूमि अत्यंत पवित्र मानी जाती है, क्योंकि यहीं पर खड़ेश्वरी महाराज ने यज्ञ कर इस तपोभूमि को सिद्ध किया था। पास ही स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर भी भक्तों की आस्था का केंद्र है। अब मृत्युंजय महादेव की स्थापना से यह स्थल और भी अधिक आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया है। सावन मास में यहां दर्शनार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिल रही है।

Viral video :- 70 साल के दादा ने 25 साल की पोती से की शादी? वायरल वीडियो ने उड़ाए होश!”

भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा वातावरण

आज के इस दिव्य आयोजन में क्षेत्र के कई श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अशोक दीक्षित, प्रमोद कुमार केशरी, अशोक पाठक, अनिल कुमार मिश्र (गप्पू), जनार्दन सिंह, अरुण सिंह, श्रवण नेता, मल्लू, दल्लू, पुनीत चौबे, राजू मुनीम आदि शामिल रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग