Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मीरजापुर में 2.2 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Mirzapur News :- मीरजापुर में 2.2 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Mirzapur News :- मीरजापुर पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक ट्रक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान, निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक कंटेनर के माध्यम से उड़ीसा से गांजा लेकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करने जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर कंटेनर को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक से 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को भी जब्त कर लिया।

इस मामले में थाना मड़िहान में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Mirzapur News :- किसानों की समस्याओं और संगठन विस्तार पर मंथन, भाकियू लोकशक्ति की मासिक पंचायत में कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग