Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Crusher Plant Accident: चार मजदूरों के परिवारों को मिला 15-15 लाख मुआवजा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mirzapur Crusher Plant Accident: चार मजदूरों के परिवारों को मिला 15-15 लाख मुआवजा, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mirzapur Crusher Plant Accident :- अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई गांव स्थित क्रेशर प्लांट में ब्लास्टिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के परिवारों को प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। हादसे के 24 घंटे के भीतर मृतक मजदूरों के परिजनों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। कुल 60 लाख रुपये की राशि क्रेशर प्लांट संचालक की ओर से दी गई है।

Mirzapur news

खान अधिकारी ने परिजनों को सौंपा मुआवजा Mirzapur Crusher Plant Accident

जानकारी के मुताबिक, भगौतीदेई स्थित क्रेशर प्लांट में ब्लास्टिंग के कारण स्टार्टर रूम अचानक ढह गया था। मलबे में दबने से वहां मौजूद चार मजदूरों की मौत हो गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की घोषणा की थी।

घोषणा के करीब 24 घंटे के भीतर प्रशासन ने प्रक्रिया पूरी कर ली। खान अधिकारी मीरजापुर जितेंद्र सिंह ने मृतक मजदूरों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान खान अधिकारी सोनभद्र भी मौजूद रहे।

Mirzapur Crusher Plant Accident

Mirzapur Crusher Plant Accident क्रेशर प्लांट संचालक की ओर से दी गई राशि

बताया गया कि कुल 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता संबंधित क्रेशर प्लांट संचालक पिंटू पटेल की ओर से उपलब्ध कराई गई। खान विभाग के माध्यम से राशि सीधे पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई, जिससे परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद मिल सकी।

Mirzapur Crusher Plant Accident हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर खदानों और क्रेशर प्लांटों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनन क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना बेहद जरूरी है।

Maruti Baleno Facelift : ₹6.10 लाख में नई बलेनो लॉन्च, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स समेत मिलेंगे ये फीचर्स

ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के समय तीन अन्य मजदूर स्टार्टर रूम में मौजूद नहीं थे। वे करीब 100 मीटर दूर जाकर खुले स्थान पर बैठे थे, जिसके चलते उनकी जान बच गई। यदि वे भी स्टार्टर रूम में होते तो हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।

‘मुआवजा जिंदगी वापस नहीं ला सकता’

हादसे के बाद मृतक मजदूरों के गांवों के साथ-साथ भगौतीदेई में भी शोक का माहौल है। घटना से स्थानीय लोग काफी चिंतित और भयभीत नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक सहायता से परिवारों को कुछ समय के लिए राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन मजदूरों की जिंदगी वापस नहीं लाई जा सकती। लोगों ने क्रेशर प्लांटों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने और ब्लास्टिंग के दौरान मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Mirzapur news :- मीरजापुर में क्रेशर प्लांट का डग धंसा, चार मजदूरों की मौत; हादसे के बाद मचा हड़कंप

  तारा त्रिपाठी ब्यूरो चीफ मिर्जापुर

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग