बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल पहुंचकर विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

Mirzapur news :- जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल पहुंचकर विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण 

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर पर्यटन विभाग के द्वारा दीवान घाट से मोती झील तक 1.5 किलोमीटर तक पाथवे निर्माण व लगभग 550 मीटर घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्थानीय अभियंता सी0एण्ड0डी0एस0 के द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि मोती झील से पक्का घाट तक 700 मीटर पाथवे निर्माण व अखाड़ा घाट से पक्का घाट तक घाट 300 मीटर डेवलेपमेंट का कार्य कराया जा रहा हैं।

Mirzapur news :- गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं :- विनीत सिंह

इस दौरान जिलाधिकारी ने पक्का घाट, अखाड़ा घाट, बालू घाट एवं दीवान घाट का भ्रमण कर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कराए जा रहे कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए खराब पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उनहोंने कहा कि घाटो के बन जाने से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, स्थानीय अभियंता सी0एण्ड0डी0एस0 तनवीर आला उपस्थित रहें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग