बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बाद भी लिकेज से अब भी हर मिनट सैकड़ों क्यूसेक बह रहा बांध का पानी

Mirzapur news :- मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च के बाद भी लिकेज से अब भी हर मिनट सैकड़ों क्यूसेक बह रहा बांध का पानी

Mirzapur news :- सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के उद्देश्य से बनाया गया अहरौरा बांध के गरई सुलूस के गेट में हुए लिकेज से लगातार बह रहे पानी को न रोके जाने से किसान यूनियन ने कई दिनों तक अहरौरा बांध पर धरना चलाया। लाखों रुपए खर्च करके लिकेज की मरम्मत से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यह कह कर 22नवम्बर 2025 को धरना समाप्त कराया कि बांध से पानी बहना बन्द हो गया है।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्ज़ापुर 🚨

  • अहरौरा बांध के गेट से मरम्मत के बाद भी लगातार लिकेज, हर मिनट सैकड़ों क्यूसेक पानी बह रहा
  • लाखों रुपये खर्च कर 22 नवंबर 2025 को मरम्मत पूरी होने का दावा किया गया था
  • पानी का लेवल 57.6 फीट से घटकर 54.6 फीट, अब तक 16 फाटक का पानी बह चुका
  • किसान यूनियन का आरोप – धरना खत्म कराने के लिए गलत जानकारी दी गई
  • गर्मी में पेयजल और पशुओं के पानी का गंभीर संकट गहराने की आशंका
  • हर घर नल–हर घर जल योजना पर भी संकट के बादल
  • 6 जनवरी को गेहूं सिंचाई के लिए नहर खोलने की तैयारी, बांध खाली होने का खतरा
  • किसानों का आरोप – मछली मारने व खेती के लिए जानबूझकर बहाया जा रहा पानी
  • जिलाधिकारी के बांध का जलस्तर बनाए रखने के निर्देश की अनदेखी
  • किसानों ने शासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

 

उस समय बांध में पानी का लेवल 57.6फीट थाऔर बांध के तेईसो फाटक तक पानी भरा था। इधर कई दिनों से मरम्मत किये गये गेट व एक अन्य मेन गेट कैनाल से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और बांध के उसी लिकेज से जहां मरम्मत कराई गई थी से हर मिनट सैकड़ों क्यूसेक पानी का बहना जारी है ।पानी के बहने से अब तक बांध के सोलह फाटक तक का पानी बह चुका है पानी का लेवल 57.6से घटकर 54.6फीट आ चुका है।

कहना है कि जब अभी बांध का पानी खाली हो जायेगा तो गरमी के दिनों में क्या होगा। बांध तो बिल्कुल खाली हो जायेगा और पशुओं को पीने को भी पानी नहीं बचेगा। हर घर नल हर घर जल योजना भी खटाई में पड़ जायेगा। प्रस्तावित है कि 6 जनवरी को गेहूं की सिंचाई के लिए बांध के नहर खोले जायेगे और जब नहर खोली जायेगी तो बांध खाली होगा और अधिकारी यह कहकर पल्ला झार लेगें कि गेहूं की सिंचाई से बांध का पानी बहा है। ज्ञातव्य हो कि मानसून के समय जिलाधिकारी महोदय पवन कुमार गंगवार ने अपने बांध निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया था कि बांध के पानी का लेवल बरकरार रखा जाय।

Stebin bin :- कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की सगाई पक्की, बेशकीमती रिंग ने खींचा सबका ध्यान

जब तक पानी ओवर फ्लो न हो बांध के फाटक न खोले जाय। अब जिलाधिकारी महोदय का आदेश निर्देश भी तार तार हो गया है। दूसरी तरफ नाम न छापने के शर्त पर किसानों ने यह बताया कि मछली मारने और बांध में खेती किसानी करने वाले किसानों के लिए बांध का पानी जान बूझकर बहाया जा रहा है और इसमें कुछ अधिकारियों की रूचि है। किसानों ने उक्त प्रकरण की जांच कर बेवजह बांध से बहाये जा रहे पानी को रोकवाने की शासन से मांग की है।

Mirzapur news

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग