बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- जिगना में 56 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे भाई का शव, नहीं मिला बहन का कोई सुराग

Mirzapur news :- जिगना में 56 घंटे बाद मिला गंगा में डूबे भाई का शव, नहीं मिला बहन का कोई सुराग

Mirzapur news :- (जिगना) गंगा में नहाते समय डूबे भाई-बहन में 56 घंटे बाद भाई का शव तीन किमी दूर नौगांव गांव के घाट पर रविवार की शाम साढ़े पांच बजे उतराया मिला जबकि लापता बहन का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नीबी गहरवार गांव के बंगला घाट पर शनिवार की सुबह नौ बजे नहाते समय भाई-बहन डूब गए थे। बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


यह भी पढ़ें :- Shaun Duffy Transport Secretary :- अमेरिका में शाॅन डफी को चुना गया परिवहन विभाग का सचिव


सोमवार को वाराणसी से दोपहर दो बजे पहुंची एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने तीन मोटर बोट तथा एक डीप डाइविंग सेट से तलाशी अभियान चलाया। फिर भी नाकामी हाथ लगी। शाम साढ़े पांच बजे नौगांव गांव के घाट पर शव बरामद होने की सूचना टीम के साथ परिवार वाले भी पहुँच गए। शव को देखते ही पिता विजय शंकर कन्नौजिया, मां लक्ष्मी देवी, भाई शुभम व परिवार के लोग बिलखने लगे।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mazhwa-by-election-priyanka-niranjan-urges-voters-to-vote-as-much-as-possible-regarding-by-elections/

रैपुरी गांव निवासी विजय शंकर कन्नौजिया का 13 वर्षीय बेटा नीरज तथा 14 वर्षीया बेटी नंदिनी नीबी गहरवार गाँव के बंगला घाट पर शनिवार की सुबह स्नान करने गए थे। पिता विजय शंकर के आंखों के सामने ही जिगर के टुकड़े गहरे पानी में डूब गए थे। घर में 23 नवंबर को छोटे भाई सूरज की शादी होने के कारण एक सप्ताह पहले ही वह परिवार के साथ मुंबई से गाँव आ गए थे। चौकी प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। एनडीआरएफ टीम प्रभारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि लड़की की बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार को भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग