Mirzapur news :- मीरजापुर के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा नारायनपुर मोटर मंडी के पास हुआ जिसमें कार सवार एक डॉक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खिरौड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय अक्षय दीक्षित के रूप में हुई है जो वाराणसी स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में बतौर चिकित्सक कार्यरत थे। अक्षय दीक्षित हर दिन की तरह बुधवार को भी अपने ड्यूटी के बाद शाम को घर लौट रहे थे। जैसे ही वे थाना क्षेत्र के नारायनपुर मोटर मंडी के पास पहुंचे तभी सोनभद्र की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और अक्षय दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मृतक के चचेरे भाई राम लखन दीक्षित ने पूरी घटना की जानकारी दी और तहरीर दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। डॉ. अक्षय दीक्षित अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। जैसे ही उनके घर पर यह दुखद सूचना पहुंची पूरा परिवार सदमे में डूब गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात है कि सड़क हादसे ने एक होनहार डॉक्टर और परिवार के सहारे को छीन लिया।
Brightening cream for Dark Neck, Underarm, Joints, Inner Thighs and Sensitive areas by myUpchar
Powered by myUpchar
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की भयावह सच्चाई को सामने लाता है। जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई वह अक्सर तेज गति वाले भारी वाहनों से भरी रहती है जिससे यहां पर हादसों की आशंका बनी रहती है।
अक्षय दीक्षित न केवल एक कुशल डॉक्टर थे बल्कि समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा थी। उनकी असमय मृत्यु ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है।यह घटना सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की आवश्यकता और ट्रैफिक व्यवस्था की कमजोरियों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
Read this news also :- Raja Raghuvanshi murder case :- राजा को मार डालो नहीं तो मैं मर जाऊंगी – प्रेम में पागलपन की हदें पार करती एक कहानी
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







