Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news:- आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग का बोर्ड तोड़ा

Mirzapur news:- आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग का बोर्ड तोड़ा

Mirzapur news :- [ब्यूरो चीफ तारा त्रिपाठी] सीखड़ ब्लाक के खैरा -सीखड़ संपर्क मार्ग के दोनों छोर पर लगा प्रथम विधायक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में लगा पंडित विजयानंद मिश्र मार्ग का संकेतक बोर्ड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजनान्तर्गत इस संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार करने वाली कार्यदाई एजेंसी हनुमान कंस्ट्रक्शन की लापरवाही में टूट गया। वरिष्ठ सम्पादक एवं सोशल एक्टिविस्ट राजीव कुमार ओझा ने इस सन्दर्भ में कमिश्नर विन्धयाचल मंडल बाल कृष्ण त्रिपाठी से मुलाक़ात कर खैरा चौराहा सीखड़ संपर्क मार्ग पर पूर्ववत पंडित विजयानंद मिश्र मार्ग का मार्ग संकेतक बोर्ड लगाए जाने का आग्रह किया।

कमिश्नर त्रिपाठी ने इस सन्दर्भ में ओझा का 19फरवरी 2025 को दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए इश्यू नंबर 1/101894 /2025 दिनांक 22 फरवरी 2025 द्वारा जिलाधिकारी मीरजापुर को कार्यवाई के लिए लिखा। 21 मार्च 2025 तक प्रभावी कार्यवाई ना होने पर श्री ओझा ने 22 मार्च 2025 को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में खैरा चौराहा सीखड़ संपर्क मार्ग पर पूर्ववत पंडित विजयानंद मिश्र मार्ग का मार्ग संकेतक बोर्ड लगाए जाने का आग्रह किया।

ओझा ने अब तक सकारात्मक कार्यवाई न होने , इस महत्वपूर्ण प्रकरण जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है की आजादी के अमृत महोत्सव का ऐसा जमीनी सच दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने खैरा -सीखड़ संपर्क मार्ग के दोनों छोर पर लगा प्रथम विधायक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में लगा पंडित विजयानंद मिश्र मार्ग का संकेतक बोर्डपूर्ववत लगाए जाने का आग्रह मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से किया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग