बड़ी खबर
Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग Varanasi news:- मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नरेट ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मीरजापुर खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग का कहर – मजदूर घायल, प्रशासन बेख़बर”

Mirzapur News :- मीरजापुर खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग का कहर – मजदूर घायल, प्रशासन बेख़बर”

Mirzapur News :- खनन क्षेत्र में रोज़ होने वाली ब्लास्टिंग अब आम जनजीवन के लिए खतरा बन गई है। आए दिन ब्लास्टिंग से मकानों की दीवारें हिल जाती हैं, छप्पर-छानी दरक जाती हैं और कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठे हैं। इसी कड़ी में ताज़ा मामला अहरौरा के धुरियां खनन क्षेत्र से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर धुरियां खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग की गई। इसी दौरान वहां काम कर रहे मजदूर लल्लन प्रसाद बिन्द (52 वर्ष), पुत्र सरजू, निवासी ग्राम धुरियां पत्थर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्टिंग से उड़कर आए पत्थर सीधे उनके ऊपर जा गिरे, जिससे वे ज़मीन पर गिर पड़े और चीखने-चिल्लाने लगे।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अहरौरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि खनन क्षेत्र में चल रही ब्लास्टिंग ने कई बार निर्दोष लोगों की जान ले ली है। इसके बावजूद प्रशासन और खनन विभाग चुप्पी साधे हुए है। खनन पट्टाधारक बेख़ौफ होकर अवैध तरीकों से ब्लास्टिंग करा रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोग रोज़ दहशत में जी रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस पर रोक लगाने की ठोस पहल नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक यह खतरनाक ब्लास्टिंग उनकी ज़िंदगियों को यूं ही लीलती रहेगी।

Mirzapur flood alert :- मिर्जापुर में बांधों से पानी छोड़े जाने से कई गांवों का संपर्क टूटा, एक महिला की मौत, चार लापता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग