बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News:- अहरौरा में जल जीवन मिशन की टंकी में लिकेज, जलापूर्ति बाधित — गर्मी में लोग परेशान

Mirzapur News:- अहरौरा में जल जीवन मिशन की टंकी में लिकेज, जलापूर्ति बाधित — गर्मी में लोग परेशान

Mirzapur News (अहरौरा):- जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल, हर घर जल” योजना को साकार करने के उद्देश्य से बनाई गई पानी की टंकियों में लिकेज की वजह से इलाके की जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। इस भीषण गर्मी में मुड़हुआं और शेरवां गांवों में बनी टंकियाँ शोपीस बनकर रह गई हैं।

कमजोर पाइपलाइन और लिकेज बनी मुसीबत:

स्थानीय लोगों के अनुसार, जलापूर्ति के लिए कम गुणवत्ता वाली पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे जगह-जगह पानी रिस रहा है। टंकी में लिकेज के चलते कर्मचारी उसे पूरी तरह नहीं भरते, जिससे पानी का दबाव नहीं बनता और आपूर्ति बाधित होती है। कई बार सीधे पाइप से सप्लाई दी जाती है, लेकिन दबाव बढ़ते ही कमजोर पाइप फट जाते हैं, जिससे पानी रास्ते में ही बर्बाद हो जाता है।

न जल, न मरम्मत, बस खोदी गई पटरियां:

मरम्मत के नाम पर कई स्थानों पर पटरियों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कर्मचारी पाइप फटने के डर से कम प्रेशर से पानी छोड़ते हैं, जिससे वह घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी:

अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित चौथी शर्मा, विपिन सिंह, शशि सिंह, प्रभात सिंह, अमर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने शासन से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि “अमृत जल योजना” के नाम पर हो रहा यह काम अब जनता के लिए मुसीबत बन गया है।
उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराकर घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Varanasi News :- हाईवे पर अवैध पार्किंग कराने वाले ढाबों पर सख्त कार्रवाई, सुरक्षा और यातायात दोनों को बताया खतरे में

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग