Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur flood alert :- मिर्जापुर में बांधों से पानी छोड़े जाने से कई गांवों का संपर्क टूटा, एक महिला की मौत, चार लापता

Mirzapur flood alert :- मिर्जापुर में बांधों से पानी छोड़े जाने से कई गांवों का संपर्क टूटा, एक महिला की मौत, चार लापता

Mirzapur flood alert :- लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच शनिवार को अहरौरा बांध के 22 गेट खोले गए, जिससे मिर्जापुर और चंदौली जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। बांध का जलस्तर 358 फीट पहुँचने पर सुरक्षा की दृष्टि से गेट 4 इंच तक खोले गए।

बांध से छोड़े गए पानी ने चकिया संपर्क मार्ग को जलमग्न कर दिया। मार्ग पर लगभग तीन फीट ऊंचाई तक पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते अहरौरा और चंदौली जनपद के कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

इधर, अहरौरा का जरगो बांध भी भर चुका है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरगो बांध का भी चार गेट खोलना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बांधों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

हादसा: महिला की मौत, चार लापता

शनिवार (23 अगस्त 2025) को पसही-डवक मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। मुसहर बस्ती के पास तेज जल प्रवाह की चपेट में आकर एक टैम्पो बह गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।

स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है।

प्रशासन अलर्ट

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बांधों के आसपास पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलमग्न रास्तों से दूर रहें।

Mirzapur murder case :- जरगो में प्रदीप पटेल की मौत से गमगीन गांव, परिजनों की टूटी आस – पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग