बड़ी खबर
Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mazhwa by-election :- प्रियंका निरंजन ने उपचुनाव को लेकर मतदाताओं से किया आग्रह, अधिक से अधिक करें मतदान

Mazhwa by-election :- प्रियंका निरंजन ने उपचुनाव को लेकर मतदाताओं से किया आग्रह, अधिक से अधिक करें मतदान

Mazhwa by-election:- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने 397-मझवां विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे 20 नवंबर 2024 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता का आधार प्रत्येक नागरिक का सक्रिय भागीदारी है।


उन्होंने कहा, “आपका एक वोट न केवल सरकार बनाने में मदद करता है बल्कि आपके क्षेत्र के विकास और कल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनें, और अपने अधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में भागीदार बनें।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।


यह भी पढ़ें :- Mazhwa By-election :- निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हेतु प्रशासन और पुलिस की रणनीति तैयार


महत्वपूर्ण जानकारी:

मतदान तिथि: 20 नवंबर 2024

मतदान का समय: प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक

चुनाव में भागीदारी करें और अपने अधिकार को पहचानें।आइए, एकजुट होकर लोकतंत्र को मजबूत करें और बेहतर भविष्य के लिए सही उम्मीदवार का चयन करें।”मतदान आपका अधिकार है, इसे व्यर्थ न जाने दें।”

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग