बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज » ममता कुलकर्णी :- ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद, आध्यात्मिक गुरु हिमांगी सखी ने उठाए सवाल

ममता कुलकर्णी :- ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद, आध्यात्मिक गुरु हिमांगी सखी ने उठाए सवाल

ममता कुलकर्णी :- प्रयागराज के महाकुंभ में पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले पर किन्नर अखाड़े की संत जगतगुरु महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ममता कुलकर्णी के अतीत और ड्रग्स से जुड़े विवादों का हवाला देते हुए इस नियुक्ति की प्रामाणिकता पर गंभीर आपत्ति जताई।

हिमांगी सखी ने कहा, “ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाना सनातन धर्म की गरिमा के खिलाफ है। वह अतीत में ड्रग्स से जुड़े मामलों में जेल जा चुकी हैं। ऐसे व्यक्ति को धर्मगुरु की उपाधि देना समाज को क्या संदेश देगा? यह कदम प्रचार पाने का जरिया ज्यादा लगता है, जो धर्म के मूल सिद्धांतों से मेल नहीं खाता।”

Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी आज, जानें शुभ समय, पारण का मुहूर्त और पूजा विधि और कथा

उन्होंने आगे कहा, “महामंडलेश्वर का पद एक आदर्श और प्रेरणा का प्रतीक होता है। लेकिन जब आप ऐसे विवादित व्यक्तियों को यह पद देते हैं, तो इससे धर्म और उसकी नैतिकता पर सवाल उठते हैं। यह जांच का विषय है कि इस तरह का निर्णय क्यों और कैसे लिया गया।”

ममता कुलकर्णी ने हाल ही में संगम घाट पर पिंडदान किया और इसे अपने गुरु और देवी-देवताओं की आज्ञा बताया। ममता ने कहा, “यह सब मेरे गुरु और महादेव का आदेश था। मैंने कुछ भी स्वयं नहीं किया, यह उनका निर्णय था।”

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने ममता की नियुक्ति को लेकर कहा, “ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्हें श्री यमई ममता नंदगिरी का नाम दिया गया है। वह पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं। उनके अंदर धर्म और सेवा का जुनून है, और वे किसी भी धार्मिक भूमिका को निभाने में सक्षम हैं।”

ममता कुलकर्णी, जो 90 के दशक में करण अर्जुन और बाजी जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती थीं, ने अपने करियर के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और विदेश में गुमनामी का जीवन बिताने लगीं।

उनकी इस नियुक्ति से जुड़े विवाद ने महाकुंभ में सनसनी फैला दी है। जहां कुछ लोग इसे एक सकारात्मक पहल मान रहे हैं, वहीं अन्य इसे सनातन धर्म की परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं।

Mahakumbh 2025 :- आज फिर महाकुंभ दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, मौनी अमावस्या की तैयारियों का लेंगे जायजा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग