बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » राष्ट्रीय » LPG price : आज कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई 39.50 रुपए की कटौती, घरेलू सिलेंडरों में नहीं हुआ कोई बदलाव……….

LPG price : आज कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई 39.50 रुपए की कटौती, घरेलू सिलेंडरों में नहीं हुआ कोई बदलाव……….

(LPG Price) नई दिल्ली :- आज एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 जनवरी से पहले कटौती हो गई है। आज दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता हो गया है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में की गई है। आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब दिल्ली में इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1796.50 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1868.50 रुपये का हो गया है। 1 दिसबंर से कल तक यह 1908 रुपये में बिक हा था। बात करें अगर मुंबई की तो वहां अब यही सिलेंडर 1749 रुपये के बजाय 1710 रुपये में मिलेंगे। चेन्न्ई में आज से एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 1929 रुपये में बिकेंगे।

1 दिसंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे। इससे पहले 16 नवंबर करवाचौथ के दिन ही 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये से अधिक महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें :- Ram Mandir in Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर मॉडल की चाबी और अंगूठी पर्यटकों के लिए बने आकर्षण का केंद्र, 22 जनवरी को होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह…….. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं

घर में इस्तेमाल किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं हुआ है। 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए अपडेट के मुताबिक आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहे हैं।

दिल्ली में यह 903 रुपये प्रति सिलेंडर है जबकि कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है। चेन्नई में आज यानी 1 नवंबर 2023 को 918.50 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिल रहा है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की हर पल ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग