Kantara Chapter 1 Day 1 Collection :- ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आखिरकार दशहरा और गांधी जयंती के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
कुछ ही घंटों में 47.76 करोड़ का कलेक्शन
फिल्म ट्रेड पोर्टल सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शाम 7:10 बजे तक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 47.76 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यह आंकड़े लगातार अपडेट हो रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 50 करोड़ से भी ऊपर जा सकता है।
‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की सबसे बड़ी कन्नड़ ओपनर
अब तक 2025 की सबसे बड़ी कन्नड़ ओपनिंग का रिकॉर्ड फिल्म ‘एक्का’ के नाम था, जिसने पहले दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने कुछ ही घंटों में इसे पछाड़ दिया और नंबर वन कन्नड़ ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं, फिल्म ने ‘एक्का’ की 9.76 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को भी रिलीज डे पर पीछे छोड़ दिया।
टॉप 5 हाईएस्ट ओपनिंग फिल्मों में शामिल
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म से पहले दिन 40-45 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद थी, लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 47.76 करोड़ कलेक्शन कर इस प्रेडिक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। इस शानदार शुरुआत के साथ फिल्म 2025 की टॉप 5 हाईएस्ट ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।
📌 इस साल की टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग फिल्में (2025)
1. दे कॉल हिम ओजी – 87.45 करोड़ (पेड प्रीव्यू सहित)
2. कुली – 65 करोड़
3. गेम चेंजर – 54 करोड़
4. वॉर 2 – 52.5 करोड़
5. कांतारा चैप्टर 1 – 47.76 करोड़
6. हरिहर वीरमल्लु – 47.5 करोड़
7. छावा – 33.10 करोड़
8. सिकंदर – 30.06 करोड़
9. गुड बैड अग्ली – 29.25 करोड़
10. विदामुयार्ची – 27 करोड़
Viral Video :- ये बच्चा तो IAS बनेगा! मां के सवालों पर दिए जवाब सुन दंग हुए यूजर्स, देखें VIDEO
आने वाले दिनों में क्या होगी कमाई?
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दशहरा वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े छू सकती है। पहले दिन की सफलता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ आने वाले समय में ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







