Home » धर्म » Kabirvani :- संत कबीर का अद्भुत रहस्य, कपड़ा बुनते-बुनते भी प्रभु का स्मरण कैसे?”

Kabirvani :- संत कबीर का अद्भुत रहस्य, कपड़ा बुनते-बुनते भी प्रभु का स्मरण कैसे?”

Kabirvani :- संत कबीरदास की वाणी और उनके जीवन प्रसंग आज भी मानवता को गहरे आध्यात्मिक संदेश देते हैं। इसी संदर्भ में एक बार का प्रसंग अत्यंत प्रेरणादायक है।

सवाल उठा – भगवान का स्मरण कब करते हैं कबीर?

एक व्यक्ति ने संत कबीर से प्रश्न किया – “आप दिनभर कपड़ा बुनते रहते हैं, तो भगवान का स्मरण कब करते हैं?”
कबीर ने सीधा उत्तर न देकर, उस व्यक्ति को झोपड़ी से बाहर ले आए और कहा – “तुम्हारे सवाल का जवाब मैं तुम्हें दिखाकर दूंगा।”

गागर वाली स्त्री का उदाहरण

उन्होंने सामने दिखाया कि एक स्त्री सिर पर पानी की गागर रखकर प्रसन्नता से लौट रही थी। उसके चेहरे पर आनंद था और वह गीत गुनगुनाती हुई नाचती-सी जा रही थी।
कबीर ने उस व्यक्ति से कहा – “क्या उसे गागर की याद नहीं होगी? यदि न होती, तो गागर कब का गिर चुका होता।”

कबीर का गूढ़ संदेश

कबीर ने समझाया – “यह साधारण स्त्री गीत गाती है, प्रसन्न रहती है, फिर भी गागर का ध्यान उसके मन में बराबर बना रहता है। उसी प्रकार मैं कपड़ा बुनते समय भी परमात्मा को कभी नहीं भूलता। मेरे हाथ भले ही काम में लगे हों, पर आत्मा हर समय प्रभु के चिंतन में डूबी रहती है।”

आत्मा का प्रभु में लीन रहना

कबीर ने अंत में कहा – “कपड़ा बुनने में शरीर व्यस्त रहता है, पर आत्मा प्रभु के चरणों में लीन रहती है। यही कारण है कि मेरे हाथ भी आनंदमय होकर चलते रहते हैं। आत्मा और प्रभु का चिंतन कभी अलग नहीं हो सकता।”

👉 यह प्रस्तुति कबीर जी की गहरी आध्यात्मिक शिक्षा को सरल उदाहरण के माध्यम से समझाती है।

मनुष्य जीवन का महत्व: हरे कृष्ण महामंत्र से आत्मा की शुद्धि और मुक्ति का सरल मार्ग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग