बड़ी खबर
Ganga Saptami 2026: मां गंगा की कृपा पाने के लिए पढ़ें व्रत कथा और आरती, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद LPG Supply New Rules :- LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला, अब सप्लाई नहीं होगी बाधित, नए नियम लागू बंगाल-तमिलनाडु चुनाव 2026: पहले चरण में हाईटेक निगरानी के बीच मतदान, हर बूथ पर रिकॉर्डिंग World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल

Home » राजनीति » Journalist Safety :- पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर जेसीआई प्रतिनिधिमंडल ने कलराज मिश्र से की मुलाकात

Journalist Safety :- पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर जेसीआई प्रतिनिधिमंडल ने कलराज मिश्र से की मुलाकात

Journalist Safety :- पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने की मांग को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया (JCI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि बैठक में पत्रकारों के सामने उत्पन्न हो रही बढ़ती असुरक्षा, हमलों, फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर गहन विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय धमकी, दबाव और हिंसा का सामना कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हो रही है।

डॉ. सक्सेना ने पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए पत्रकारों को कानूनी संरक्षण दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। बिना सुरक्षा के पत्रकार स्वतंत्र रूप से सच्चाई सामने नहीं ला सकते।

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ़ इंडिया की मांगों को गंभीरता से सुना और पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को वे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे और पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Mirzapur News :- इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 50 हजार की चोरी, महिला चोर CCTV में कैद

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग