बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 50 हजार की चोरी, महिला चोर CCTV में कैद

Mirzapur News :- इंडियन बैंक में दिनदहाड़े 50 हजार की चोरी, महिला चोर CCTV में कैद

Mirzapur News :- अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर स्थित इंडियन बैंक शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बैंक से रुपये निकालने के बाद पासबुक प्रिंट करवा रहे एक खाताधारक की जैकेट की जेब से 50 हजार रुपये शातिर महिला चोर ने उड़ा लिए। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित की पहचान मनोज सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह, निवासी ग्राम जमुड़ी के रूप में हुई है। मनोज सिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इंडियन बैंक से एक लाख रुपये नकद निकालकर पासबुक प्रिंट करवा रहे थे। उन्होंने रुपये की दो गड्डियां अपनी जैकेट की जेब में रखी थीं।
पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान एक संदिग्ध महिला ने चालाकी से उनकी जैकेट की बंद चेन खोलकर 50 हजार रुपये की एक गड्डी निकाल ली और मौके से फरार हो गई। जब तक मनोज सिंह को चोरी का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की जानकारी होते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक महिला पैसे निकालकर तेजी से भागते हुए साफ नजर आ रही है। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल अदलहाट पुलिस को सूचना दी।
मनोज सिंह ने बताया कि 9 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय है और शादी की खरीदारी के लिए ही उन्होंने बैंक से रुपये निकाले थे। पीड़ित ने थानाध्यक्ष अदलहाट को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तथा साक्ष्य के तौर पर बैंक स्टेटमेंट भी संलग्न किया है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की पहचान और तलाश की जा रही है।

Mirzapur News :- मीरजापुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या से सनसनी, बाजार में पसरा सन्नाटा

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग