Home » मनोरंजन » Jolly LLB 3 movie :- जॉली एलएलबी 3 को लेकर अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट ने भेजा नोटिस

Jolly LLB 3 movie :- जॉली एलएलबी 3 को लेकर अक्षय कुमार और अरशद वारसी को कोर्ट ने भेजा नोटिस

Jolly LLB 3 movie :- अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। पुणे की सिविल कोर्ट ने फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फिल्म में न्यायपालिका का अपमान किया गया है और कानूनी पेशे को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।

क्या है मामला?

माई पुणे पल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील वजीद खान बिदकर और गणेश म्हास्के ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फिल्म में ऐसे डायलॉग और सीन दिखाए गए हैं जो न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल करते हैं। शिकायतकर्ताओं ने उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म में जजों को मामू कहकर संबोधित किया गया है जो सीधे तौर पर न्यायिक प्रणाली का अपमान है। साथ ही उनका आरोप है कि फिल्म कानून और अदालत जैसी गंभीर संस्थाओं को हल्केपन के साथ पेश करती है।

अदालत का आदेश?

12वें जूनियर सिविल जज जे जी पवार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है और उन्हें 28 अगस्त 2025 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही फिल्म की टीम को भी नोटिस भेजा गया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि सुनवाई के बाद ही तय होगा कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगेगी या नहीं।

कब होगी रिलीज?

जॉली एलएलबी 3 का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन अब कानूनी विवाद के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Read this news also :- Vitamin B12 Deficieny :- (मूंग दाल) शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन B12 का बेहतरीन स्रोत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग